सीएम हेमंत 19 को पेशका में परिसंपत्ति बांटेंगे

सीएम हेमंत 19 को पेशका में परिसंपत्ति बांटेंगे

मुख्यमंत्री 19 सितंबर को मेराल प्रखंड के पेसका उवि के मैदान आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम के प्रस्तावित गढ़वा दौरे को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर ने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों साथ बैठक की. उन्हें कार्यक्रम के दौरान समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर चर्चा की. बताया गया कि कार्यक्रम के दिन सभी विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे. बताया गया कि मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >