आपन सरस्वतिया अभियान से जुड़े संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन

आपन सरस्वतिया अभियान से जुड़े संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन

प्रतिनिधि, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की अनूठी पहल और जनसहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान में समर्थन का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है. नदी संरक्षण और पर्यावरण चेतना को लेकर शुरू हुए इस अभियान से अब प्रबुद्ध वर्ग और बड़े संस्थान भी स्वेच्छा से जुड़ने लगे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को मेदिनीनगर (पलामू )के संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन सह प्रबुद्ध शिक्षाविद् अविनाश देव ने गढ़वा पहुंचकर एसडीएम संजय कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इस मुहिम की सराहना करते हुए स्वेच्छा से अभियान में सहभागी बनने की इच्छा जतायी और नदी सफाई कार्य पर आने वाले एक पूरे दिन का संपूर्ण खर्च स्वयं उठाने की घोषणा की. एसडीएम से मुलाकात के दौरान अविनाश देव ने कहा कि सरस्वतिया नदी को पुनर्जीवित करने का यह प्रयास समाज में न सिर्फ जल संरक्षण के प्रति बड़ी जागृति पैदा कर रहा है, बल्कि शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच के रिश्ते को भी मजबूती प्रदान कर रहा है. चेयरमैन ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि किसी भी बड़े कार्य के लिए पैसे से कहीं ज्यादा जरूरी जनता के मन में उस विकास के प्रति रुचि का जागना है. उन्होंने कहा कि एसडीएम ने इस अभियान के माध्यम से समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. इससे सिर्फ सरस्वतिया नदी का एतिहासिक स्वरूप लौटेगा, बल्कि जलस्रोतों के प्रति आम आदमी के मन में अपनापन का भाव भी जागृत होगा. जब जनता किसी अभियान को अपना मान लेती है, तो उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >