समाजवादी नेता गिरिवर पांडेय की 16वाीं पुण्यतिथि मनायी

समाजवादी नेता गिरिवर पांडेय की 16वाीं पुण्यतिथि मनायी

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके प्रखर समाजवादी नेता स्व गिरिवर पांडेय की 16 वीं पुण्य तिथि पर पथ बिभाग के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने स्व पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि स्व पांडेय की जीवनी हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है. सादगी पूर्व जीवन व्यतीत करते हुए बिहार-झारखंड में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है. अगर राजनीति करने वाले लोग उनके विचारों को आत्मसात कर कार्य करें, तो समाज का काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि स्व पांडेय ने गरीब, दलित व शोषितों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया. बिहार-झारखंड में आज भी लोग उन्हें प्रखर समाजवादी के रूप में याद करते हैं.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्व पांडेय के पुत्र अभय पांडेय, संजय पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के कमलेश्वर पांडे, अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, अमर नाथ पांडे, सेवानिवृत शिक्षक रामानंद पांडे, कांग्रेस के मोबिन अंसारी, वरूण बिहारी यादव, राजद के सुभाष मेहता व आग्रह विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >