बाइक व ठेला टकराया, तीन घायल

बाइक व ठेला टकराया, तीन घायल

मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में बाइक व ठेला के बीच टक्कर हो गयी. इसमें ठेला चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ठेला चालक पेशका गांव निवासी देवान दुबे का पुत्र उमेश दुबे, चामा गांव निवासी राजकुमार पाल का पुत्र चंदन पाल एवं ब्रह्मदेव पाल का पुत्र छोटू पाल शामिल हैं. उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. उमेश दुबे की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि उसके पति अपने घर से ठेला पर सब्जी लेकर चामा गांव बेचने गये थे. इसी दौरान बाइक सवार चंदन पाल व छोटू पाल ने उसके पति के ठेला में टक्कर मार दिया. इसमें उसके पति सहित वे दोनों भी गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटू पाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >