भवनाथपुर: ब्रह्मभोज खाकर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर से 100 फीट दूर मिला शव

गढ़वा के भवनाथपुर में ब्रह्मभोज से लौट रहे एक ग्रामीण का शव घर के पास मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू की गई।

विजय सिंह की रिपोर्ट भवनाथपुर (गढ़वा ): भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी ऋषिकेश राउत (उम्र लगभग 45 वर्ष) की बीती रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश राउत बीती रात गांव में ही आयोजित एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. श्राद्ध कर्म का भोज खाकर देर रात जब वे अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ. वे रात भर घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजन चिंतित थे.

ब्रह्मभोज से लौटते वक्त हुई घटना

आज तड़के सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उन्होंने घर से महज एक सौ फीट की दूरी पर ऋषिकेश का शव पड़ा हुआ देखा. ब्रह्मभोज से लौटते वक्त हुई इस घटना और शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई.घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई नारायण प्रसाद एवं जगबंधु महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: गरीबी में भी नहीं हारी मां की ममता: बेटे की सांसें बचाने के लिए आंचल फैलाकर मांग रही मदद

मौत किस परिस्थितियों में हुई, नहीं चल सका पता

मृतक के परिजनों ने बताया कि वे गांव में ही ब्रह्मभोज खाकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.मामले में भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >