गढ़वा. भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. अधिकारी, पदाधिकारी, शिक्षक, मुखिया सहित अन्य लोगों ने तिरंगा फहराया और सलामी दी. इस अवसर पर विभिन्न विधालयो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.
छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए मुख्य कार्यकम में प्रमुख शोभा देवी ने झंडोतोलन कर तिरंगे झंडे की सलामी दी. वहीं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में आधुनिक सुविधाओं से लैस 24.87 करोड़ का नया अस्पताल भवन तैयार
मौजूद रहे अधिकारी व गणमान्य
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ दिनेश कुमार सिंह, वन क्षेत्र कार्यालय में वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर गुलाब सिंह , थाना परिसर में थाना प्रभारी रजनी रंजन, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन कविता कुमारी, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य सत्यप्रकाश यादव, जमा दो हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय, बीआरसी कार्यालय में बीपीओ रेनू बाला , कपूरी चौक पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा , भवनाथपुर पंचायत भवन में मुखिया बेबी, देवी, पंडरिया में मुखिया गायत्री देवी, अरसली उतरी में मुखिया इशरत जहां, कैलान में मुखिया सुकनी देवी, सिंदुरिया में मुखिया नन्दलाल पाठक, वनसानी में मुखिया लाइची देवी ने झंडोतोलन किया.वहीं सेल भवनाथपुर में उपमहाप्रबंधक श्याम उज्जवल मेदा तथा तेली साहु संघर्ष समिति महासचिव ललू साह के आवास पर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया.
