भवनाथपुर. भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ई-स्कूटी के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया. के.के. राज ट्रेडर्स के संचालक गौरव राज सिंह की दादी शिला देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर संचालक गौरव राज सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए उद्घाटन के मौके पर एक सप्ताह तक विशेष ऑफर दिया जा रहा है. शोरूम में 38 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक की कीमत वाली ई-स्कूटी उपलब्ध है.
उन्होंने बताया कि ऑफर के तहत एक सप्ताह तक प्रत्येक ई-स्कूटी की खरीद पर 2500 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी. इसके साथ ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शोरूम के शुभारंभ के दिन पांच ई-स्कूटी की बिक्री हुई.
गौरव राज सिंह ने कहा कि ई-स्कूटी की मांग लगातार बढ़ रही है. ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शोरूम शुरू किया गया है. उन्होंने ग्राहकों से उद्घाटन ऑफर का लाभ उठाने की अपील की.
शोरूम के उद्घाटन समारोह में दिलीप सिंह, मानस सिंह, गोविंद सिंह, कृष्णा सिंह, अजित सिंह, बुचुल राम, धीरेंद्र सिंह, जवाहिर सिंह समेत स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे.
