गढ़वा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने सुदिव्य सोनू के असमय निधन को बेहद दुखद और मर्माहत करने वाला बताया.
भानु प्रताप शाही ने कहा कि इतनी कम उम्र में सुदिव्य सोनू का निधन परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
पूर्व मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदना शोकाकुल परिवार और सुदिव्य सोनू के समर्थकों के साथ है. उन्होंने ईश्वर से परिजनों और करीबियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. शाही ने अपने शोक संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया.
