BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले भानु प्रताप शाही, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा।

गढ़वा. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड भाजपा के महामंत्री अमर कुमार बाउरी और विधायक आलोक चौरसिया भी मौजूद रहे. भानु प्रताप शाही ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है.

पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मार्गदर्शन और सुझाव पार्टी हित में लगातार महत्वपूर्ण रहा है. उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनता को सर्वोपरि मानते हुए झारखंड भाजपा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या भवनाथपुर में बदलेगा सियासी समीकरण? JLKM के संपर्क में अनंत प्रताप देव के पूर्व करीबी दीपक प्रताप देव

संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण

भानु प्रताप शाही और नितिन नबीन की मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, शाही की ओर से साझा की गयी जानकारी में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

मुलाकात में अमर कुमार बाउरी और विधायक आलोक चौरसिया की मौजूदगी को भी राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >