पत्नी को पीटकर किया घायल

पत्नी को पीटकर किया घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिंद ने अपनी पत्नी प्रतिमा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. वह सदर अस्पताल में भर्ती है. प्रतिमा के अनुसार उसके पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है. पप्पू घर चलाने के लिए पैसा नहीं देता है. घर में राशन नहीं होने के कारण प्रतिमा ने उसे राशन लाने को कहा. इसपर पप्पू बिंद ने गाली गलौज करते हुए उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना के बाद वह किसी तरह सदर अस्पताल पहुंची. प्रतिमा देवी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >