बड़का झूठा पार्टी को मिलकर सबक सिखाना है : तेजस्वी

बड़का झूठा पार्टी को मिलकर सबक सिखाना है : तेजस्वी

गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भवनाथपुर में शनिवार को तेजस्वी यादव ने झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के समर्थन में चुनावी सभा की. स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के समर्थन में वोट करने की अपील की. कहा कि बड़का झूठा पार्टी को हमें सबक सिखाना है. उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा मईया समान योजना द्वारा माता-बहनों को मिल रहे पैसे एवं बिजली बिल माफ करने जैसी योजनाएं गिनायी. सभा के अंत में तेजस्वी ने सभी लोगों से आशीर्वाद मिलने की स्वीकृति लेकर झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव को विजय माला पहना दी. सभा में वीआइपी पार्टी के मुकेश सहनी व झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव सहित अन्य नेताओंं ने भी विचार व्यक्त किये. उपस्थित लोग : मौके पर मंच पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी, सोगरा बेगम, दीपक प्रताप देव, विनोद सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव व दीपक वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >