तंबाकू से गंभीर बीमारियां होती हैं, जागरूकता जरूरी

तंबाकू से गंभीर बीमारियां होती हैं, जागरूकता जरूरी

प्रतिनिधि, रंका विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय के व्यापार मंडल के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने किया. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है. रवि कुमार केसरी ने बताया कि तंबाकू उद्योग युवाओं को आकर्षित करने के लिए फ्लेवरयुक्त उत्पाद, आकर्षक पैकेजिंग और सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि जागरूकता से तंबाकू से होने वाली मौत और गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियां होती हैं. इ-सिगरेट, निकोटीन पाउच और सिंथेटिक निकोटीन के भी गंभीर दुष्प्रभाव हैं, जो फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों से मादक पदार्थों का सेवन न करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया, मोहित कुमार चौधरी, राकेश कुमार, सोनू कुमार मद्धेशिया, सुनील कुमार मद्धेशिया, राजू प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, सुजीत कुमार सोनी, संजय प्रसाद गुप्ता, सुदीप कुमार झा, प्रमेश कुमार मद्धेशिया, सुनील कुमार चंद्रवंशी, बलराम प्रसाद, गोपाल मद्धेशिया, मुकेश कुमार रौनियार, पप्पू कुमार चौरसिया, शिक्षक फैयाज अंसारी, मनीष कुमार चौरसिया, गणेश कुमार रजक अन्य उपस्थित थे. तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली कार्यक्रम के अंत में मौके पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ ली. साथ ही सभी ने दूसरों को भी तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >