वन भूमि पर बन रहा था पक्का मकान, वन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण

केतार के चिरकुटहा घाटी में वन भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को वन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

केतार (गढ़वा): वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को केतार प्रखंड क्षेत्र स्थित चिरकुटहा घाटी के समीप वन भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया. बताया गया कि समीपवर्ती गांव के एक ग्रामीण द्वारा वन भूमि पर पक्का भवन निर्माण कराने के उद्देश्य से नींव और पोस्ट प्लिंथ का निर्माण कराया जा रहा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

वन भूमि पर निर्माण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की. वनपाल सुनील राय के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. टीम में आनंद सिंह, ओम प्रकाश उरांव, राकेश कुमार और जयशंकर सिंह शामिल थे. वन कर्मियों ने जेसीबी की सहायता से निर्माणाधीन पोस्ट प्लिंथ को ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया.

ये भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 किलो जावा महुआ नष्ट

निर्माण सामग्री और औजार जब्त

कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया. वहीं, प्लिंथ निर्माण में इस्तेमाल किये जा रहे प्लेटा, गैंता और कुदाल को जब्त कर लिया गया. मामले में परीखा पासवान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : वनपाल

वनपाल सुनील राय ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- गढ़वा में SIR का नोटिस मिला है तो घबराएं नहीं, दूसरे राज्य के ये दस्तावेज भी होंगे मान्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >