सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर रविवार को कांडी,बरडीहा, मझिआंव, उटारी रोड, नावा बाजार,पांडू व विश्रामपुर प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है

प्रतिनिधि, कांडी झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर रविवार को कांडी,बरडीहा, मझिआंव, उटारी रोड, नावा बाजार,पांडू व विश्रामपुर प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है. प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों ने विधायक के मोरबे गांव स्थित आवास पर मुलाकात कर सहायक अध्यापक के मांगों के प्रति विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की. सहायक अध्यापकों ने विधायक से आग्रह किया कि विगत 25 वर्षों से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने के बावजूद सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है. अन्य विभाग में कर्मियों को उनका वाजिब हक दिया जा रहा है, लेकिन झारखंड में नवनिहालों के भविष्य बनाने वाले सहायक अध्यापक अपनी मांगों के लेकर हर बार आंदोलन करने को मजबूर होते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को समान काम के बदले समान वेतन,रघुवर दास के कार्यकाल में शिक्षकों पर हुए मुकदमे वापस लेने,मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ देने, 28 अगस्त 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए सभी समझौते को लागू करने,सेवा निवृत्ति की उम्र 60 से 62 वर्ष करने एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदेश के करीब 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी बताकर की गयी बर्खास्तगी को निरस्त करने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >