ईद में भी सहायक अध्यापकों को नहीं मिला मानदेय

ईद में भी सहायक अध्यापकों को नहीं मिला मानदेय

मुस्लिम के बड़े त्योहार ईद उल फितर जैसे त्योहार पर भी सहायक अध्यापकों को मानदेय नहीं दिया गया. यह सहायक शिक्षकों के साथ सरकार के सौतेले व्यवहार का प्रमाण है. यह आरोप सहायक अध्यापक संघ गढ़वा के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा ने लगाया है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अगर यही सरकारी शिक्षकों की बात रहती, तो कब का वेतन मिल जाता. लेकिन सहायक अध्यापकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करती है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर झारखंड के सभी सहायक अध्यापकों में सरकार के प्रति काफी रोष है. हम कोई अग्रिम नहीं मांग रहे थे. बल्कि पिछले माह जो काम कर चुके, उसका मानदेय मांग रहे थे. लेकिन सरकार ने मानदेय नहीं दिया. इस कारण सहायक अध्यापकों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >