डंडई. रामनवमी पर्व को लेकर डंडई प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी पंचायतों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली, अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक एवं थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने डंडई, जरही, सोनेहरा, लवाही रारो बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करनाली ने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर पंचायत में लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील
भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील
