नगर विकास की समीक्षा बैठक में डीसी ने योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

गढ़वा में अमृत 2.0 के तहत पार्क बनेंगे और आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी। उपायुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश।

गढ़वा: जिले के शहरी इलाकों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास योजनाओं में तेजी लाने को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने और लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में आधुनिक और सुंदर पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया. इससे शहरी आबादी को स्वच्छ पर्यावरण के साथ मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा. वहीं, नवनिर्मित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े.

स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर

उपायुक्त ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत नालियों और सड़कों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने फैकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाने को कहा.

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश

बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत हाउस सर्विस कनेक्शन, तीनों नगर निकायों के नए प्रशासनिक भवनों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि और मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की बिंदुवार समीक्षा की गयी.

उपायुक्त ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बैठक में नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर पंचायत मंझिआंव के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार और नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल समेत तीनों नगर निकायों के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >