भवनाथपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों ने इस वर्ष सीबीएसइ दसवीं बोर्ड की परीक्षा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. सभी भैया-बहन सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है. प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अमृत 84 प्रतिशत, शिप्रा 83.2, ऋषिकेश 82, अमित 82, मधु 81 व माधुरी ने 80.8 प्रतिशत अंक हासिल किये. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से सभी विद्यार्थी सफल

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से सभी विद्यार्थी सफल
Copied link
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से सभी विद्यार्थी सफल