गढ़वा: बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी लालमुनि सिंह खरवार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय हजारी सिंह खरवार, सुखनदी गांव का निवासी है.
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. इस मामले में बरडीहा थाना कांड संख्या 53/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर लालमुनि सिंह खरवार ने अपने सौतेले भाई मुन्ना सिंह की 19 वर्षीय पत्नी मनीता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की ननद भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
