समीक्षा बैठक में BPO ने दिए सख्त निर्देश - e-विद्या वाहिनी पर SMC एंट्री और अपार ID में लाएं तेजी

श्रीवंशीधर नगर में बीपीओ ने समीक्षा बैठक कर विद्यालयों में अपार आईडी, इ-विद्या वाहिनी और यू-डायस में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

गढ़वा. श्रीवंशीधर नगर प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. बीपीओ बिरेंद्र प्रसाद ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन हो चुका है.

इ-विद्या वाहिनी पर एसएमसी सदस्यों की इंट्री अविलंब

वहां निर्वाचित सदस्यों की इंट्री अविलंब इ-विद्या वाहिनी पोर्टल पर करें. उन्होंने सीआरपी को स्कूल भ्रमण के दौरान एचएम और एसएमसी के समन्वय से छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा. साथ ही एनरोलमेंट प्रोफाइल, जनरल प्रोफाइल, फैसिलिटी प्रोफाइल और अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. अपार आइडी निर्माण की धीमी प्रगति पर बीपीओ ने असंतोष जताया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा आरसेटी में छह दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को बैंकिंग और ठगी से बचाव के टिप्स

समय पर सुधार कराने का निर्देश

उन्होंने कहा कि यू-डायस और पहचान संबंधी विवरण में भिन्नता होने पर उसका प्रारूप तैयार कर तत्काल बीआरसी के एमआईएस कोऑर्डिनेटर राजकुमार मेहता के पास जमा करें, ताकि समय पर सुधार कर अपार आइडी बनायी जा सके. उन्होंने इ-विद्या वाहिनी पर शिक्षकों और छात्रों की दैनिक उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज करने तथा पाठ्यपुस्तक वितरण की इंट्री सुनिश्चित करने को कहा. शिक्षण अवधि में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया. बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, शक्ति दास सिन्हा, बिरेन्द्र प्रजापति, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >