रंका. थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित वन विभाग परिसर में झाड़ी से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बड़गड़ थाना के परसवार निवासी जितेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि कुछ चरवाहों ने गोदरमाना वन विभाग परिसर में एक व्यक्ति का शव देखकर कुछ ग्रामीणों की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.
वन विभाग परिसर से अधेड़ का शव बरामद
वन विभाग परिसर से अधेड़ का शव बरामद
