भवनाथपुर पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के धनी मंडरा गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद एसपी ने एक टीम का गठन किया. शनिवार की रात इस टीम ने धनी मंडरा में छापेमारी की. इस दौरान घर से ही कामेश्वर पासवान को एक देशी कट्टा और सात जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता किया जा रहा है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, एसआइ परवेज आलम, प्रदीप उरांव व निरंजन प्रसाद शर्मा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Copied link
हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार