झारखंड के गढ़वा में बुखार से पीड़ित छात्रा नहा कर नहीं आयी तो टीचर ने काट दिये बाल

रंका (गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दो छात्राओं के स्नान करके नहीं आने व बाल संवार कर नहीं आने पर शिक्षिका द्वारा पहसुल से बाल काटने का मामला प्रकाश में आया है. इससे आक्रोशित अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में बैठक कर शिक्षिका अर्चना चौरसिया […]

रंका (गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दो छात्राओं के स्नान करके नहीं आने व बाल संवार कर नहीं आने पर शिक्षिका द्वारा पहसुल से बाल काटने का मामला प्रकाश में आया है. इससे आक्रोशित अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में बैठक कर शिक्षिका अर्चना चौरसिया से माफी मंगवायी और बुखार से पीड़ित छात्रा पूजा कुमारी के इलाज का खर्च वहन करने का दंड दिया. द्वितीय वर्ग की छात्रा पूजा कुमारी व सोनी कुमारी ने बताया कि पिछले मंगलवार को वह नहा कर स्कूल नहीं गयी थी.
इससे शिक्षिका अर्चना चौरसिया नाराज हो गयी.उन्होंने एक छात्र से किचेन से पहसुल मंगवायी और दोनों छात्राओं के बाल काट दिये. इस घटना के बाद सदमे से पूजा बीमार पड़ गयी. जबकि सोनी ने डर से स्कूल जाना छोड़ दिया़ शिक्षिका अर्चना ने बताया कि वह बच्चों को साफ-सफाई रहने के लिए प्रेरित करती हैं. डराने के लिए पहसुल से थोड़ी-थोड़ी बाल काटी थी. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश पांडेय ने कहा कि शिक्षिका की कार्रवाई निंदनीय है. उसे सुधार लाने की चेतावनी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा