गढ़वा : पुलिस ने हार्डकोर नक्सली तपेश्वर किसान को गिरफ्तार कर लिया है. तपेश्वर पर शहीद जवान के पेट में बम प्लांट करने का आरोप था. पुलिस ने तपेश्वर के पास से कई हथियार भी बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भंडरिया के खपरिया महुआ में बड़ी कार्रवाई करते हुए तपेश्वर को गिरफ्तार कर लिया.
हार्डकोर नक्सली तपेश्वर पर कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. गिरफ्तार नक्सलीं लातेहार के कुमनीडीह में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी शामिल था.गढवा के एसपी ने इसे पुलिस के लिए बडी सफलता बताया है.
