गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के भिखही निवासी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री ने थाना में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि उसके पिता के नजदीकी विश्वनाथ चौधरी ने अपने पुत्र बबलू चौधरी से उसकी शादी करने की बात कही और बबलू के साथ डालटेनगंज में एक किराये का मक ान लेकर पढ़ने के लिये भेज दिया.
वे दोनों साथ रह कर पढ़ाई करने लगे. इस दौरान बबलू चौधरी ने उसे अपनी पत्नी मानते हुए उसके मांग में सिंदूर भर कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. इसके बाद वह आगे की पढ़ायी करने रांची चला गया. बाद में जब उसके परिजन विश्वनाथ चौधरी से शादी की बात किये, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और उसे जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं.
