छात्रावास निर्माण के लिए भूमि पूजन

रमना(गढ़वा). केतार प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में 1.25 करोड़ की लाख से बनने वाले छात्रावास के भूमि पूजन नसंमो कार्यकर्ताओं ने किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था. इस छात्रावास के बन जाने से यहां के छात्राओं को सहूलियत मिलेगी. […]

रमना(गढ़वा). केतार प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में 1.25 करोड़ की लाख से बनने वाले छात्रावास के भूमि पूजन नसंमो कार्यकर्ताओं ने किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था. इस छात्रावास के बन जाने से यहां के छात्राओं को सहूलियत मिलेगी. नौसंमो सुप्रीमो भानु के जेल में रहने के बावजूद क्षेत्र की क ोई भी समस्या आती है, तो उसका निदान निकाला जायेगा. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद, राजीव रंजन तिवारी,भ्रदुल चंद्रवंशी, कबूतरी देवी, विनय पांडेय, जेाखू सिंह, सोनू सिंह, संजय ठाकुर, मुख्तार अंसारी, रामसेवक पासवान, अशोक यादव, शंकर चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रवि मिश्रा तथा संचालन पंकज सिंह ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >