जुलूस में हुए विवाद मामले में दोनों पक्ष के 19 लोग गिरफ्तार

थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किया गया लाइन हाजिर

थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किया गया लाइन हाजिर प्रतिनिधि, गढ़वा/रमकंडा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कौआखोह में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है. गुरुवार की रात हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी कर दोनों पक्षों के कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. गढ़वा एसपी अमन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से 18 बाइक व नौ मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. पुलिस ने इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की है और दोषियों की पहचान की जा रही है. एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है और वरीय पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सप्तमी पर निकले जुलूस को दौरान हुई की विवाद की शुरुआत घटना की शुरुआत नवरात्र की सप्तमी पर निकले जुलूस के दौरान हुई थी. बुधवार को कौआखोह स्थित शिव चबूतरा के पास महवीर पताका स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. इसके विरोध में गुरुवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने छह घंटे तक सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था. प्रशासन ने उस समय कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया था, लेकिन शाम होते ही मामला फिर से भड़क गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया. जुलूस के शिव चबूतरा पहुंचते ही दोनों पक्षों में बहस हुई और पथराव शुरू हो गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गये. इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरते हुए तीन आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद जुलूस को वापस लौटना पड़ा. ………. कोट स्थिति नियंत्रण में है लेकिन पुलिस मुस्तैद है. उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. शहरवासी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. अमन कुमार, एसपी, गढ़वा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >