चंदनकियारी में होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, गढ़वा के 18 खिलाड़ी पदक के लिए उतरेंगे मैदान में

झारखंड राज्य स्तरीय कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा की 18 सदस्यीय टीम बोकारो के चंदनकियारी पहुंची. खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं.

गढ़वा. तीसरी राज्य स्तरीय कनिष्ठ एवं उप-कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गढ़वा जिले की 18 सदस्यीय बालक-बालिका टीम रविवार को बोकारो के चंदनकियारी के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 सितंबर को चंदनकियारी स्थित मेगा खेल परिसर में झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

गढ़वा की टीम प्रशिक्षक विपिन कुमार और दल प्रबंधक विकास कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. टीम के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

बालक वर्ग में ये खिलाड़ी शामिल

कनिष्ठ बालक वर्ग में अनुज कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार, ऋतिक कुमार दीक्षित, लक्की कुमार सिंह और अभिषेक कुमार पाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

वहीं 20 वर्ष से कम आयु वर्ग में ऋषभ कुमार सिंह, अनिमेष कुमार, प्रदीप कुमार तुरी, अरुण भुईहर और विशाल कुमार पाल शामिल हैं.

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ी तैयार

कनिष्ठ बालिका वर्ग में अंशु कुमारी और दीपा कुमारी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं 20 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में मंजीत कुमारी, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, रुक्मिणी कुमारी और ट्विंकल कुमारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

टीम के रवाना होने पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील कुमार और ओमप्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: दुर्गापूजा से पहले BSL कर्मियों में बोनस की चर्चा तेज, 50 हजार से डेढ़ लाख तक की उम्मीद

जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक राकेश पाल, अनीता दत्त, उमेश सहाय, चंद्र बहादुर सिंह और किशोर कुणाल समेत क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार और शमशाद अहमद ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गढ़वा जिले का नाम रोशन करने की अपील की. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >