गढ़वा में बच्चों की जान से खिलवाड़ : स्कूल के 15 सीटर बस में 32 बच्चे और नशे में ड्राइवर, DC के निर्देश पर कार्रवाई

गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. 15 सीटर बस में 32 बच्चे सवार थे और चालक नशे में मिला. प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

गढ़वा. RK Public School, हूर में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है. गुरुवार को हुए औचक निरीक्षण में 15 सीटर बस में 32 और 22 सीटर बस में 41 बच्चे सवार मिले. जांच के दौरान 15 सीटर बस का चालक मादक पदार्थ का सेवन करते हुए पाया गया. दोनों बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और जीपीएस की सुविधा भी नहीं थी.

प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, फिटनेस और परमिट फेल

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा और मोटरयान निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान 15 सीटर बस संख्या जेएच-14ए-3220 का प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, फिटनेस और परमिट फेल पाया गया. वहीं 22 सीटर बस संख्या जेएच-14पी-3506 का परमिट भी फेल मिला.

ये भी पढ़ें: गढ़वा को रेलवे की सौगात: दशकों पुरानी बरवाडीह-अंबिकापुर रेललाइन की मांग पूरी, रेल मंत्रालय से मंजूरी की जानकारी, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

मान्यता और यू-डाइस कोड पर भी सवाल

निरीक्षण के दौरान स्कूल की मान्यता और यू-डाइस कोड की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो सकी. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मान्यता और यू-डाइस कोड के लिए आवेदन प्रक्रियाधीन है. फिलहाल सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल के यू-डाइस कोड से स्कूल का संचालन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा-रेहला मार्ग पर टेंपो और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

DEO ने मांगा 13 बिंदुओं पर जवाब

जांच के दौरान स्कूल संचालन से जुड़े कई जरूरी अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किये जा सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से 13 बिंदुओं पर साक्ष्य सहित प्रतिवेदन दो दिनों के भीतर मांगा है. निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. साथ ही स्कूल बंद करने के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >