जदयू ने प्रखंड कार्यालय घेरा

भवनाथपुर(गढ़वा) : जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौरा निवासी मृतक सियाराम चंद्रवंशी के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में घेराव कर रहे जदयू कार्यकर्ता मृतक के परिजनों को सहायता नहीं दिये जाने पर रोष व्यक्त कर रहे […]

भवनाथपुर(गढ़वा) : जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौरा निवासी मृतक सियाराम चंद्रवंशी के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में घेराव कर रहे जदयू कार्यकर्ता मृतक के परिजनों को सहायता नहीं दिये जाने पर रोष व्यक्त कर रहे थे. बीडीओ ने मृतक के पिता विश्वनाथ चंद्रवंशी को 20 हजार रुपये का पारिवारिक लाभ योजना से चेक तथा एक क्विंटल चावल प्रदान किया.
साथ ही एक महीने के अंदर इंदिरा आवास देने की घोषणा की गयी. इस मौके पर रामचंद्र केसरी ने कहा कि वर्तमान विधायक व नौजवान संघर्ष मोरचा का स���र्थन प्राप्त होने के कारण पिछड़ा व गरीब परिवार से आनेवाले सियाराम चंद्रवंशी की गोली मारकर हत्या क र दी गयी. हत्या के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लेकिन जदयू ऐसे गरीबों व शोषितों को हक दिलाने के लिए तत्पर है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरत मेहता ने की. इस मौके पर कृष्णा विश्वकर्मा, पूजा गुप्ता, उíमला गुप्ता, नइम खलीफा, सुरेंद्र गुप्ता, रामेश्वर राम, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, मुंगा साव, सीताराम जायसवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >