प्रतिनिधि, गढ़वा महुलिया मोड़ पर सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव के मामले में गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किये गये 14 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने जिन 14 लोगों को जेल भेजा है, उनमें मुख्य रूप से सिराज खान (महासचिव, आजाद समाज पार्टी, निवासी: उचरी मोहल्ला),रामजी राम, वीरेंद्र विश्वकर्मा ,विनोद राम ,मुबारक अंसारी, विनय कुमार विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, राकेश पटेल, कमल सिंह समेत पांच अन्य लोग शामिल हैं.
महुलिया हिंसा में आजाद समाज पार्टी के महासचिव सहित 14 लोग भेजे गये जेल
महुलिया हिंसा में आजाद समाज पार्टी के महासचिव सहित 14 लोग भेजे गये जेल
