गढ़व से अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन करने की प्रक्रिया पूरी

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन करने की प्रक्रिया पूरी पीयूष तिवारी, गढ़वा गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कुल 10 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इस प्रकार से नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 14 हो गयी है. जबकि दो प्रत्याशी कंचन साहू व सुरेंद्र विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र क्रय करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. बुधवार को जिन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, उनमें संतोष केसरी, जितेंद्र सिन्हा, अनिल पांडेय, मासूम रजा, अनिता दत्त, दीपक कुमार शर्मा, मो याकूब, बसंत लाल, संजय कुमार व संध्या सोनी शामिल हैं. अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है. गुरूवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि शुक्रवार को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. जबकि शनिवार को उनके बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. वार्ड पार्षद पद के लिए 31 ने किया नामांकन पत्र दाखिल गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्ड में सदस्य पद के लिए बुधवार को अंतिम दिन कुल 31 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें वार्ड संख्या तीन, छह, आठ, 15, 16, 19 व 20 के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि वार्ड संख्या दो, 12, 14, 17 व 21 के लिये दो-दो, वार्ड नंबर एक,13 एवं 18 से तीन-तीन व वार्ड संख्या पांच के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मझिआंव में कुल नौ प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन एक प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस प्रकार से यहां से अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ नामांकन पत्र क्रय किये गये थे और सभी नौ ने पर्चा दाखिल कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >