आठवीं बोर्ड में बेहतर करनेवाले 25 विद्यालयों को सम्मानित किया
गढ़वा : आकांक्षी जिला योजना के तहत जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने एक नयी पहल शुरू की है़ इसके तहत जिले के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को आठवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी 2019 के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग किया गया है. यह रैंकिंग […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गढ़वा : आकांक्षी जिला योजना के तहत जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने एक नयी पहल शुरू की है़ इसके तहत जिले के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को आठवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी 2019 के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग किया गया है.
यह रैंकिंग झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्राप्त डाटा व तय नियमों के तहत की गयी है. इस रैंकिंग प्रणाली में जिले के 504 मध्य विद्यालयों को उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर एक बुकलेट तैयार किया गया है़, जो विभिन्न स्कूलों में वितरित की जायेगी़ इससे विद्यालयों में एक-दूसरे से प्रेरित होकर बेहतर करने की होड़ लगेगी. इस रैंकिंग में जिले के टॉप 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को समाहरणालय में बुलाकर सम्मानित किया गया.
सभाकक्ष में उपायुक्त हर्ष मंगला ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया़ रैंकिंग श्रेणी में टॉप 10 विद्यालयों में मवि बिशुनपुरा को प्रथम, मवि पिपराकला बिशुनपुरा को द्वितीय, अपग्रेडेड उवि डूमरसोता भवनाथपुर को तृतीय, अपग्रेडेड प्लस टू उवि चिनिया को चौथा, मवि सिलीदाग-वन रमना को पांचवां, मवि अरंगी खरौंधी को छठा, उवि सोनेहारा डंडई को सातवां, मवि सगमा को आठवां, मवि चिरौंजिया गढ़वा को नौवां तथा मवि हासनदाग मेराल को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है.