भवनाथपुर : खरौंधी प्रखंड के राजी पंचायत के पूर्व मुखिया 90 वर्षीय बुद्धिनारायण सिंह का निधन बीते रविवार को हो गया. वे पिछले 40 वर्षों से पंचायत के आठ बार मुखिया रहे. उनका अंतिम संस्कार सोन नदी तट पर किया गया. पूर्व मुखिया के शव को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजकिशोर सिंह ने दिया. उनकी निधन की खबर सुनते ही लोगों को शव यात्रा में शामिल होने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
वे एक व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के होने के साथ ही सभी वर्ग व समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे. उनके निधन से क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत हैं.पूर्व मुखिया की निधन की सूचना पर खरौंधी प्रमुख धर्मराज पासवान, रामचंद्र सिंह, बिनोद सिंह, अमरेश सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया. इधर चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामनरेश साह (70 वर्ष) का निधन सोमवार की रात में हो गया. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे.
उनकी निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है. वहीं भवनाथपुर बस्ती निवासी सह सर्वेश्वरी आश्रम समूह के सदस्य यमुना सिंह का निधन मंगलवार की अहले सुबह में हो गयी. वे भी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. जबकि बस्ती निवासी बलराम सिंह की धर्मपत्नी मीरा देवी का निधन भी मंगलवार के सुबह में हो गयी. वे लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थीं.
