टेंपो पलटने से एक की मौत, 12 घायल

रंका : रंका-चिनिया पथ पर रंकाखुर्द मोड़ के पास टेंपो पलटने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. मृतका का पहचान रंका थाना के मझिगांवा निवासी सुकुर उरांव की पत्नी यमुनी देवी (50वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं घायलों […]

रंका : रंका-चिनिया पथ पर रंकाखुर्द मोड़ के पास टेंपो पलटने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. मृतका का पहचान रंका थाना के मझिगांवा निवासी सुकुर उरांव की पत्नी यमुनी देवी (50वर्ष) के रूप में की गयी है.

वहीं घायलों में सविता देवी ( चौकड़ी, रंका), कबुतरी देवी, फुलेश्वरी देवी व उसका पति जियोर्धन सिंह तीनों चिनिया थाना के बरवाडीह के रहने वाले हैं. शेष लोगों को हल्की चोटें लगी है. प्राप्त समाचार के अनुसार टेंपो बरवाडीह से रंका आ रही थी. टेंपो चालक तेज रफ्तार में रंकाखुर्द मोड़ के पास टेंपो पलट दी. इसके बाद चालक भागने में सफल रहा.

घायलों ने बताया कि वे लोग रंका में शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार करने आ रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. थाना प्रभारी चिंतामन रजक, प्रशिक्षु दरोगा शंकर प्रसाद कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >