गरीबों की हितैषी है राज्य सरकार

17600 आवेदन प्राप्त हुए गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया़ इसमें अंचल पदाधिकारी जेके मिश्रा तथा बीडीओ जागो महतो सहित प्रखंडस्तर के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़ जनता दरबार में कुल विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 17600 आवेदन प्राप्त हुए. इस में […]

17600 आवेदन प्राप्त हुए

गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया़ इसमें अंचल पदाधिकारी जेके मिश्रा तथा बीडीओ जागो महतो सहित प्रखंडस्तर के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़ जनता दरबार में कुल विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 17600 आवेदन प्राप्त हुए.
इस में राशन कार्ड बनाने से संबंधित आवेदन 11600 तथा विधवा, दिव्यांगता तथा वृद्धा आदि से संबंधित पेंशन से जुड़े 6000 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा 11 आवेदन पारिवारिक लाभ से संबंधित जमा हुए. इसी कार्यक्रम में 27 दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का भी वितरण किया गया़ जनता दरबार का उद्घाटन विधायक श्री तिवारी ने किया. इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा में 42 हजार नये राशन कार्ड बनाये जायेंगे.
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवार दास से मिल कर विशेष अनुरोध किया था़ उनके इस अनुरोध के आधार पर दूसरे जिले से काट कर गढ़वा जिले को यह प्राप्त हुई है़ उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी जनता दरबार में राशन कार्ड या पेंशन से संबंधित आवेदन दिया है, उनमें से सभी योग्य लोगों को स्वीकृति दे दी जायेगी.
श्री तिवारी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार गरीबों व अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का विशेष ख्याल रखती है़ इसलिए इस प्रकार की योजना यहां लायी गयी है़ उन्होंने कहा कि इसके पूर्व इस सरकार ने गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर शौचालय, पीएम आवास, गैस चूल्हा आदि की व्यवस्था करायी है़ इसलिए रघुवर दास की सरकार लोगों की चहेता बन गयी है.
उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भी उनके कार्यकर्ता एक-एक योग्य व्यक्ति को खोज कर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रहे है़ं श्री तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की तरह वे गरीबों का हक मारते नहीं हैं, बल्कि गरीबों तक उनका अधिकार पहुंचाने का काम करते है़ं इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी जेके मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण बेहिचक इस जनता दरबार के माध्यम से अपनी समस्याओं को रख सकते है़.
इसके अलावे प्रत्येक कार्य दिवस को भी उनसे मिलकर काम करा सकते है़ं प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि विधायक श्री तिवारी के प्रयास से एक साथ इतने सारे आवेदन प्राप्त हो गये है़ं इस अवसर पर अंचल निरीक्षक संतोष शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, मुरलीश्याम तिवारी, अरविंद धरदूबे, मुखिया संघ के अध्यक्ष मोजिबुरहमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >