आंबेडकर चौक पर रावण का पुतला दहन किया गया
डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित अांबेडकर चौक के परिसर में मंगलवार को विजयादशमी पर विजेता क्लब ने रावण का पुतला फूंका. मौके पर स्थानीय कलाकारों ने रावण वध नाटक मंचन किया. इसमें राम का पाठ शशिभूषण मेहता, लक्ष्मण का पाठ ओमकार सिंह ,हनुमान का पाठ दयानंद प्रसाद, मेघनाथ का आशीष राणा व रावण का […]
डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित अांबेडकर चौक के परिसर में मंगलवार को विजयादशमी पर विजेता क्लब ने रावण का पुतला फूंका. मौके पर स्थानीय कलाकारों ने रावण वध नाटक मंचन किया. इसमें राम का पाठ शशिभूषण मेहता, लक्ष्मण का पाठ ओमकार सिंह ,हनुमान का पाठ दयानंद प्रसाद, मेघनाथ का आशीष राणा व रावण का पाठ नंद गोपाल सिंह ने किया.
नाटक मंचन में रावण वध के पश्चात ही रावण का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी. विजयादशमी के अवसर पर देवीधाम के प्रांगण में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया. भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथिलेश प्रसाद, अशोक प्रसाद ,रामाशीष प्रसाद सहित क्लब के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया.
श्री बंशीधर नगर. अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नवयुवक क्लब ने रावण का पुतला दहन किया. पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव ने तीर चलाकर रावण का पुतला जलाया़ रावण के पुतला में आग लगते ही आसमान सतरंगी रोशनी से सराबोर हो गया. इस अवसर पर भाजपा नेता श्री देव ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य तथा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है़ उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर की बुराई का त्याग कर अच्छाई को अपनाना चाहिये.
उन्होंने कहा कि सबों को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. इस मौके पर नवयुवक क्लब के अध्यक्ष पूर्व मुखिया अजय कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वरलाल अग्रवाल,बीस सूत्री के प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कामता प्रसाद, लाला पासवान, कामेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
सम्मानित होंगे कार्यकर्ता
रमना. प्रखंड मुख्यालय स्थित जय भवानी संघ दुर्गा मंदिर रमना बाजार के तत्वधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह देवी जागरण का आयोजन दुर्गा मंदिर के परिसर में किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि दशहरा पूजा पर समारोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. इसके बाद वाराणसी से आये हुए कलाकारों ने देवी जागरण का आयोजन किया.