टेंपो पलटने से युवक घायल

भवनाथपुर : केतार-कांडी कोल्ह रोड में मायर गांव के समीप टेंपो पलटने से उसके नीचे दब कर टेंपो सवार एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बिगहा बांसडीह गांव निवासी मुंद्रीका पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश पासवान के रूप में की गयी है. उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, यहां […]

भवनाथपुर : केतार-कांडी कोल्ह रोड में मायर गांव के समीप टेंपो पलटने से उसके नीचे दब कर टेंपो सवार एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बिगहा बांसडीह गांव निवासी मुंद्रीका पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश पासवान के रूप में की गयी है.

उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार नवलेश पासवान शनिवार की सुबह टेंपो से भवनाथपुर आ रहा था. तभी मायर गांव के समीप टेंपो चालक के बगल में बैठा हुआ एक अन्य यात्री जो नशे में धुत था, उसका हाथ टेंपो के स्टेयरिंग में फंस गया. इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. उसके नीचे दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >