आदिम जनजाति परिवार को नहीं मिल रहा है लाभ

रंका : चिनिया प्रखंड मुख्यालय के आदिम जनजाति के आठ परिवारों ने डाकिया योजना के तहत चावल नहीं मिलने की शिकायत की है. ग्रामीण सकेंद्र कोरवा, राजेश कोरवा, विनोद कोरवा, बिगनी देवी, समिला देवी, सीमा देवी, लालती देवी, कुसुमरी देवी ने बताया कि उन्हें डाकिया योजना के तहत चावल नहीं मिलता है, न ही बीपीएल […]

रंका : चिनिया प्रखंड मुख्यालय के आदिम जनजाति के आठ परिवारों ने डाकिया योजना के तहत चावल नहीं मिलने की शिकायत की है. ग्रामीण सकेंद्र कोरवा, राजेश कोरवा, विनोद कोरवा, बिगनी देवी, समिला देवी, सीमा देवी, लालती देवी, कुसुमरी देवी ने बताया कि उन्हें डाकिया योजना के तहत चावल नहीं मिलता है, न ही बीपीएल का ही चावल मिलता है. इस कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी रहती है. लोगों ने बताया कि चिनिया प्रखंड कार्यालय में राशन नहीं मिलने की शिकायत आवेदन देकर कई बार की गयी. बावजूद आज तक उन्हें डाकिया योजना के तहत राशन नहीं मिला. उन्होंने प्रभारी एमओ सह सीओ निशात अंबर को आवेदन देकर डाकिया योजना में नाम जोड़ने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >