ट्रक के धक्के से बिजली का पोल टूटा

गढ़वा : शहर के रंका रोड में एक ट्रक (जेएच 01 जे 2197) ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया. इससे पोल टूट कर लटक गया. इस घटना से अगल-बगल के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी़ घटना में कोई भी हताहत होने की सूचना नहीं है. समाचार के अनुसार ट्रक ओवरलोड बीड़ी का पत्ता […]

गढ़वा : शहर के रंका रोड में एक ट्रक (जेएच 01 जे 2197) ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया. इससे पोल टूट कर लटक गया. इस घटना से अगल-बगल के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी़ घटना में कोई भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

समाचार के अनुसार ट्रक ओवरलोड बीड़ी का पत्ता लेकर गढ़वा से रंका की ओर जा रही थी़ इसी दौरान शहर के दुर्गा मेडिकल हॉल के सामने बिजली के खंभे में धक्कर मार दिया. लोगों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय लाइन चालू था़ इससे बड़ी घटना हो सकती थी़ लेकर लोगों के सुझबूझ से यह घटना टल गयी. इसके बाद लोगों ने इसकीसूचना पुलिस को दी़ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उक्त ट्रक को थाने ले आयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >