मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान

वंशीधर नगर : जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर कई कार्यक्रम चला रही है. कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता मशाल रथ पहुंचा, जहां उपस्थित प्रखंड […]

वंशीधर नगर : जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर कई कार्यक्रम चला रही है. कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता मशाल रथ पहुंचा, जहां उपस्थित प्रखंड कर्मियों व पदाधिकारियों ने स्वागत किया.

इसके बाद अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया. मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें.उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चला रही है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलायी गयी. इसके बाद मतदाता जागरूकता मशाल मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया, जो अनुमंडल मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मोड़ तक आया व पुनः अनुमंडल मैदान पहुंचकर संपन्न हो गया. मशाल मैराथन दौड़ में शामिल लोग पहले मतदान -फिर जलपान,सहित अन्य नारे लगा रहे थे.

कार्यक्रम में आत्मा के उप परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह,अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, प्रखण्ड नाजिर विकास श्रीवास्तव, प्रखंड सहायक अनिल सिंह,स्वीप कोषांग के प्रभारी उमेश राम,कौशल कुमार,इ प्रखंड प्रबंधक ब्रजेश कुमार,सुनील तिवारी,बीटीएम दयानंद पांडेय,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय,किसान मित्र मुकेश शुक्ल,जितेंद्र श्रीवास्तव, सुशील सिंह,अरुण कुमार चौबे,हसन अंसारी,सिंगल विंडो के विकास देव सहित मतदाता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >