गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2019 के सफल संचालन को लेकर जिला परिषद कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में एसडीओ गढ़वा सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग प्रदीप कुमार एवं वंशीधर एसडीओ सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग कमलेश्वर नारायण के नेतृत्व में जिले के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न कराया गया.
इस प्रशिक्षण शिविर में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने के निर्देश दिये गये. साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा किसी तरह का प्रलोभन मतदाताओं को दिये जाने संबंधी मामलों पर नजर रखने को कहा गया. कहा गया कि यदि किसी भी प्रत्याशी द्वारा पैसे देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश होती है, तो ऐसी स्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत संबंधित प्रत्याशी पर केस दर्ज किया जायेगा.
मतदान के समय आनेवाली विशेष परिस्थितियों को किस तरह से निराकरण करना है, उसके संबंध में विस्तार से बताया गया. इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में आये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी सभी प्रकार के प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी.
