कांडी : थाना क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत घुरुआ गांव में एक महुआ में अचानक आग लग गयी. जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी.घटना बुधवार को दोपहर दो बजे की है. ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में गांव में अचानक धुआं नजर आने से गांव के लोग कारण जानने के लिए अपने अपने घरों से निकले, जिसके बाद महुआ में आग लगने की खबर मिली.
ग्रामीणों ने पंंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. गांव नजदीक होने व आसपास फसल गेहूं का फसल व खलिहान होने के चलते ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी. पंचायत मुखिया कृष्णा दास गढ़वा से दमकल गाड़ी लेकर शाम छह बजे पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक दमकल आग बुझाने की कार्यवाही शुरू कर दी थी.
