कांडी में सूर्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू

कांडी : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब छठ घाट पर सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. इसको लेकर मंगलवार को कमेटी के दर्जनों सदस्य कार्य स्थल पर पहुंच कर तालाब के पानी को निकालने के लिए एकत्रित हुए.तालाब से पानी निकालने के लिए कई मशीनों का प्रयोग किया […]

कांडी : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब छठ घाट पर सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. इसको लेकर मंगलवार को कमेटी के दर्जनों सदस्य कार्य स्थल पर पहुंच कर तालाब के पानी को निकालने के लिए एकत्रित हुए.तालाब से पानी निकालने के लिए कई मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है.

बताते चलें कि कांडी बाजार स्थित बड़ा तालाब पर लगभग पांच दशकों से महापर्व छठ होता आ रहा है. जहां हजारों छठव्रती भाग लेती हैं. स्थानीय लोगों द्वारा प्राचीन छठ घाट पर सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसकी शुरुआत मंगलवार से किया गया. मंदिर का निर्माण लोगों के आर्थिक सहयोग से किया जायेगा.

कमेटी के सदस्य प्रकाश सोनी,पंकज कुमार,भोला गुप्ता,उदय राम,सुनिल राम,बाबूलाल प्रसाद,दामोदर मेहता,शशि कुमार,जगमोहन टाइगर, विनोद मेहता, दुर्गेश कुमार,जयप्रकाश सोनी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >