आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा : थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद की पत्नी पूनम देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में पूनम देवी ने बताया कि घर में काम करने के दौरान अपने बच्चे को खेलाने के लिए […]

गढ़वा : थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद की पत्नी पूनम देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में पूनम देवी ने बताया कि घर में काम करने के दौरान अपने बच्चे को खेलाने के लिए अपने पति नागेंद्र प्रसाद को कहा था नागेंद्र ने बच्चे खेलाने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया. इसी गुस्से में आकर पूनम ने घर में रखा चूहे मारने वाली दवा खा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >