जनता दरबार का बहिष्कार

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में सोमवार को आयोजित जनता दरबार का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया. बताया गया कि जनता दरबार में बीडीओ सहित कई पदाधिकरी के नहीं आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के निर्देशों का स्थानीय पदाधिकारी धज्जी उड़ा रहे हैं. जनता दरबार का […]

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में सोमवार को आयोजित जनता दरबार का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया. बताया गया कि जनता दरबार में बीडीओ सहित कई पदाधिकरी के नहीं आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के निर्देशों का स्थानीय पदाधिकारी धज्जी उड़ा रहे हैं.

जनता दरबार का कोरम पूरा किया जा रहा है. इसलिए इस जनता दरकार का कोई औचित्य नहीं है. जनता दरबार में रोजगार सेवक प्रमोद तिर्की, पंचायत सेवक नरेंद्र प्रसाद, बीपीओ तेज प्रताप सिंह, एएनएम व जलसहिया उपस्थित थीं. बहिष्कार करनेवाले ग्रामीणों में नागेश्वर तिवारी, राजकिशोर यादव, रामलाल यादव, नागेंद्र, सुंदरी कुंवर, हदीशा बीबी आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >