श्रीकृष्ण गोशाला के नाम पर होगा गढ़वा बस स्टैंड, आय में हिस्सा भी मिलेगा : आशीष सोनी

श्रीकृष्ण गोशाला समिति ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

श्रीकृष्ण गोशाला समिति ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित प्रतिनिधि, गढ़वा श्रीकृष्ण गोशाला समिति की ओर से नगर परिषद गढ़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में सभी नवनिर्वाचित को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. समारोह में श्रीकृष्ण गोशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक ने गोशाला संचालन में आ रही समस्याओं से नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि गोशाला की भूमि पर बस पड़ाव बनाने के समय से ही इसका जब विरोध हुआ, तब आश्वासन दिया गया था कि गढ़वा बस पड़ाव का नामकरण श्रीकृष्ण गोशाला के नाम पर श्रीकृष्ण पालिका परिवहन पड़ाव रखा जायेगा. यही नाम बस पड़ाव के बोर्ड पर अंकित भी किया गया. लेकिन जब बस पड़ाव का नवनिर्माण हुआ, तो उसका नाम बदलकर अंतरराज्यी बस स्टैंड कर दिया गया. साथ ही पूर्व में नगर परिषद के साथ श्रीकृष्ण गोशाला का एक लिखित समझौता हुआ था, जिसमें बस पड़ाव से होनेवाले आय का एक हिस्सा गोशाला के विकास के लिए देने की बात थी. लेकिन उक्त फैसलों पर भी अमल नहीं किया जा रहा है. उन्होंने नगर परिषद की नवनिर्वाचित टीम से श्रीकृष्ण गोशाला के साथ चल रहे इस विवाद को खत्म करने व उक्त समझौते को लागू करने की मांग की. साथ ही गोशाला को अपने नगर परिषद की एक इकाई के रूप में मानते हुए इसके विकास व रख-रखाव हेतु नियमित सहयोग की अपेक्षा रखी. इसपर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि वे पहले गोसेवक हैं, इसके बाद उनका कोई पद है. जिस कारण वह गोशाला के विकास के लिए सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि गौशाला की भूमि पर बने बस पड़ाव के नाम में भी सुधार होगा और उसके साथ हुए पूर्व के इकरारनामे को भी लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गोशाला के विकास के लिए जो भी नीतिगत मामले होंगे, उसे बोर्ड की बैठक में सुलझा लिया जायेगा. नगर परिषद अध्यक्ष के इस बात का उपाध्यक्ष अनिता देवी ने व वार्ड पार्षदों ने भी समर्थन किया. इस अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सलाहकार समिति के विवेकानंद उपाध्याय, नंदकुमार गुप्ता, विजय कुमार केसरी, विहिप के मंत्री सोनू सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये. सभी ने नगर परिषद के प्रतिनिधियों से श्रीकृष्ण गोशाला के विकास के लिए सहयोग की अपील की. इन्हें किया गया सम्मानित समारोह में वार्ड पार्षद गजाला सिद्दिकी, गुलशन आरा, रेणु देवी, हीरा गौड़, अंजू देवी, विनोद प्रसाद, नीलम शर्मा, बंधु राम, स्नेहा देवी, राजा सिंह, उमेश मेहता, पारसनाथ कश्यप, मुन्ना प्रसाद सहित सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. साथ ही गोसेवा के लिए श्याम मित्र मंडली, गो सेवा मंडली, गोशाला के लिए सीसीटीवी लगानेवाले राहुल डिसूजा, पशु चिकित्सक डॉ रविंद्र ओझा, डॉ पारसनाथ, संतोष कुमार, महेंद्र प्रसाद, घनश्याम प्रसाद पुतुल, पुनमचंद कांस्यकार आदि को भी सम्मानित किया गया. इसके पूर्व गोशाला के सचिव श्यामसुंदर प्रसाद ने स्वागत भाषण व समारोह का संचालन समाजसेवी विनोद कमलापुरी और गौशाला के उप सचिव अरविंद्र पटवा ने किया. इस अवसर पर कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू बाबू, अवधेश कुशवाहा, विकेश सिंह, शंकर माली, मुखिया सुरेश यादव, सुरेश अग्रवाल, आर्यन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >