श्री वंशीधर नगर..अनिकेत पैलेस में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक रामचंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से शामिल भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला. बैठक में कॉमरेड हलधर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण देश में ऊर्जा की भारी किल्लत पैदा हो गयी है. उन्होंने वैश्विक हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा ईरान पर हमले की कोशिशों के कारण दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने घुटने टेक दिये हैं. उन्होंने सरकार मजदूरों के पलायन, उनकी सुरक्षा और गैस-तेल की किल्लत का तत्काल समाधान करने की मांग की है. झारखंड की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाकपा माले महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में कोयला, बालू और अभ्रक की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसके खिलाफ 22-23 अप्रैल को पार्टी एक ठोस रणनीति बनाकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. इस अवसर पर कामेश्वर विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, कामेश्वर सिंह, नंदू चंद्रवंशी, कर्मदेव सिंह, अमानत अंसारी, सुनीता देवी, आशा देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, रुनिया देवी आदि उपस्थित थे.
अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने केंद्र ने टेके घुटने : हलधर महतो

अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने केंद्र ने टेके घुटने : हलधर महतो
Copied link
अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने केंद्र ने टेके घुटने : हलधर महतो