भवनाथपुर गोदाम में राशन वितरण विवाद से संकट में हजारों उपभोक्ता

भवनाथपुर गोदाम में राशन वितरण विवाद से संकट में हजारों उपभोक्ता

वजन के विवाद में उलझे संवेदक और गोदाम प्रबंधक

विजय सिंह, भवनाथपुर

भवनाथपुर के राज्य खाद्य निगम गोदाम में डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक और गोदाम प्रबंधक के बीच विवाद ने राशन वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है. वजन में फेरबदल के आरोप और नियमों की अनदेखी के कारण प्रखंड की नौ पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को राशन मिलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक राजेश कुमार और संजय पासवान ने गोदाम प्रबंधक नवनीत कुमार पर आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू सही वजन नहीं दिखा रहा और बोरे का वजन घटाकर राशन देने की प्रथा जारी है. संवेदकों ने नया तराजू लगाने और सही वितरण की मांग की, जिसे प्रबंधक ने ठुकरा दिया. विवाद बढ़ने पर राशन उठाव बंद कर दिया गया. आपूर्ति निरीक्षक विशाल कुमार ने बिना लिखित आदेश संवेदकों को हटाकर दुकानदारों को स्वयं राशन लेने का मौखिक आदेश दिया. संवेदक राजेश कुमार ने इस कदम पर सवाल उठाया.

पदाधिकारियों के बयान

गोदाम प्रबंधक और संवेदक के बीच अनबन के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा था. उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसलिए फिलहाल दुकानदारों को स्वयं राशन ले जाने का मौखिक आदेश दिया गया है. अप्रैल के बाद व्यवस्था सुचारू की जायेगी.

विशाल कुमार, आपूर्ति निरीक्षक

………..

संवेदक का आदेश शायद रिन्यूअल नहीं हुआ है. राज्य स्तर से ही बोरे का वजन घटाकर राशन मिलता है, उसी आधार पर वितरण किया जाता है.

नवनीत कुमार, गोदाम प्रबंधक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >