मैं जीवित हूं सरकार

चिनिया : चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अनहारीदह टोला निवासी रामबृक्ष कोरवा को मृत घोषित कर उसका पेंशन बंद कर दिया गया. वृद्ध रामवृक्ष कोरवा को पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिलने के कारण परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उसे पता चला कि रामवृक्ष कोरवा की मौत हो चुकी है. […]

चिनिया : चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अनहारीदह टोला निवासी रामबृक्ष कोरवा को मृत घोषित कर उसका पेंशन बंद कर दिया गया. वृद्ध रामवृक्ष कोरवा को पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिलने के कारण परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उसे पता चला कि रामवृक्ष कोरवा की मौत हो चुकी है.
इसके कारण उसका पेंशन बंद कर दिया गया है़ इ मनेजर ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि छह माह पूर्व हुए वेरीफेकेशन में उक्त गलती हुई है़ इसी तरह कई लोगों का पेंशन बंद कर दिया गया है़ इनमें एतवरिया कुंवर, तुरी मुंडा, बच्चु सिंह, भुनेश्वर कोरवा, बंधिया कुंवर आदि का नाम शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >